वधू - वर फॉर्म

अजमेर तेली समाज ने नवविवाहित जोड़ों को बांटे सहायता राशि के चेक और प्रमाण-पत्र

29 July 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 120 views

            कासं / अजमेर । तेली समाज की आमसभा रविवार को वैशालीनगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। समाज के अध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीसीसी के सचिव महेंद्र सिंह रलावता ने पूर्व में श्री तैलिक वैश्य समाज के सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में शामिल हुए जोड़ों को राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि के चैक व विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर समाज के नेता नवरत्न साहू, ओम प्रकाश साहू, मेघराज गुलानिया, गजानन पिंडियार आदि ने समाज के इस प्रयास की सराहना की। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर सचिव बाबूलाल साहू बातरा, बंसीलाल पिडियार, किशन गोपाल पंचोली, जयप्रकाश धावा, किशन झालीवाल, रामदेव पंचोली, हरीशचंद पंचोली, गुलाबचंद धावा, पूनम चंद जादम, देवेंद्र आसरवा आदि मौजूद रहे।

Ajmer Teli Samaj give Checks and certificates

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat