वधू - वर फॉर्म

सांसद तडस का अपमान नहीं सहेगा तेली समाज

29 July 2019 Teli samaj 151 views

जिला युवा अध्यक्ष प्रतिक पिंपले ने जारी किया पत्र

         दि.२९ अमरावती- महाराष्ट्र प्रातिक तैलिक महासभा के अमरावती जिला युवा अध्यक्ष प्रतिक पिंपले ने। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ती में कहा है कि, वर्धा संसदीय क्षेत्र में अमरावती जिले के मोर्शी वरूड तथा चांदूर रेल्वे धामणगांव रेल्वे इन दो विधानसभा क्षेत्रों का समावेश होता है. जहां का प्रतिनिधित्व इस समय भाजपा सांसद रामदास तडस कर रहे है, किंतु बावजूद इसके अमरावती जिला भाजपा द्वारा अपने किसी भी बैनर अथवा पोस्टर में भाजपा सांसद रामदास तडस को स्थान नहीं दिया जाता. यह एक तरह से महाराष्ट्र प्रांतिक तेली समाज के शिल्पकार व अध्यक्ष सांसद तडस का अपमान है, जिसे लेकर तेली समाज में रोष व संताप की लहर देखी जा रही है, ऐसे में जिला भाजपा को चाहिए कि वह अपनी इस अक्षम्य चूक को जल्द से जल्द सुधार ले,

         जारी विज्ञप्ती में कहा गया है कि, वर्धा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहने के बावजूद रामदास तडस ने हमेशा ही वर्धा सहित अमरावती जिले के भाजपा पदाधिकारियों को समसमान रूप से सम्मान दिया है तथा आज सांसद तडस एक तरह से संसद में भाजपा सांसद के रूप में अमरावती जिले का भी प्रतिनिधित्व कर रहे है. अत भाजपा की जिला ईकाई द्वारा अपने कार्यक्रमों सहित बैनर व पोस्टर में सांसद तडस को समुचित स्थान व सम्मान दिया जाना चाहिए, इस प्रेस विज्ञप्ती में अमोल आगाशे, उमेश चेकडे, प्रफुल गुल्हाने व राहूल मांजेवार के भी हस्ताक्षर हैं,

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir