वधु - वर फॉर्म

आंध्र प्रदेश तेली साहु समाज के श्री. गोम्पा सूर्यप्रकाश राव तेली बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष

31 July 2019 Teli samaj 107 views

Andhra Pradesh Teli Sahu Samaj Presidents Shri Gompa Suryaprakash Rao Teli            राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन भारत देश के साहू तेली समाज के जन-जन तक पहुंचने के लिए  अपना संगठनात्मक विस्तार करती आ रही हैं । इसी को विस्तारित करते हुए दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में भी राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन अपना संगठनात्मक विस्तार कर रही हैं  उसी विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश प्रांत के साहू तेली समाज के कर्मठ जुझारू, कुशल, नेतृत्व करता समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व श्रीमान गोम्पा सूर्यप्रकाश राव तेली को राष्ट्रीय तेली साहू  महासंगठन प्रदेश अध्यक्ष आंध्र प्रदेश के प्रथम कार्यकाल के लिए पद पर मनोनीत किया गया है । यह नियुक्ति श्री मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम ललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, तथा श्री संजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, के द्वारा की गई है । सभी ने उन पर विश्वास जताया कि वहां संगठन की  सोच उद्देश्य को तेली साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और तेली साहू समाज व राष्ट्र हित में सदैव अपनी सक्रिय व सार्थक भूमिका अपनाएंगे उनके आंध्र प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको आंध्र प्रदेश तेली साहू समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य की कामना आंध्र प्रदेश तेली  साहू समाज द्वारा दी गई ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar