वधु - वर फॉर्म

आंध्र प्रदेश राज्‍य कडपा जिला के राजकुमार तेली बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

04 August 2019 Teli samaj 72 views

Teli Samaj Andhra Pradesh Rajkumar Teli          तेली साहू समाज देश की सभी प्रदेशों में बहुत भारी संख्या में  मौजूद है इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी प्रदेशों को योग्य योग्य प्रतिनिधित्व  साहू राष्ट्रीय तेली साहू युवा संगठन में मिली इसका विचार हमेशा ही राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन करता आ रहा है ।  इसी के अनुसार भारत के दक्षिण भारत को भी संगठन में योग्य प्रतिनिधित्व मिले इसलिए दक्षिण भारत के तेली साहू समाज बंधुओं को राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन में  योग्य प्रतिनिधि दिया जा रहा है । इस चीज को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के निवासी  और साहू तेली समाज के कर्मठ और  जुझारू कार्यकर्ता श्री राजकुमार तेली को राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रथम कार्य कार्य हेतु मनोनीत किया गया है । यह नियुक्ति श्री मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम ललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री,  तथा श्री संजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, के द्वारा की गई है । सभी ने उन पर विश्वास जताया कि वहां संगठन की सोच उद्देश्य को तेली साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और तेली साहू समाज व राष्ट्र हित में सदैव अपनी सक्रिय व सार्थक भूमिका अपनाएंगे उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बनने की अवसर पर उनको आंध्र प्रदेश ही नहीं पूरे देश से बधाई संदेश साहू तेली समाज द्वारा दिए गए ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं