वधु - वर फॉर्म

अजमेर तेली समाज चलाएगा सदस्यता अभियान

22 August 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 68 views

        अजमेर तैलिक वैश्य समाज सभा के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समाज सभा अध्यक्ष कैलाश झालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सदस्यता अभियान चलाने व कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।इस मौके पर झालीवाल ने कहा कि तैलिक वैश्य समाज सभा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और निर्धारित सूची को चस्पा कर संशोधन व 25 अगस्त से 24 सितंबर के मध्य नए सदस्य बनाए जाएंगे । इसे अंतिम रूप देकर सभा के चुनाव इसी साल के अंत तक करा दिए जाएंगे । सदस्यता अभियान को देखते हुए कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है । झालीवाल ने बताया कि कछ समय पर्व गैस अग्निकांड में झलसी रेखा साह व उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से 80 हजार रुपए की सहायता समाज की ओर से दिलवाई गई । वहीं समाज द्वारा 18 हजार रुपए राशि का चेक भी दिया गया । इस अवसर पर सोहनलाल पंचोली, रामदेव पंचोली, सचिव बाबूलाल साहू बातरा, कोषाध्यक्ष बंसीलाल पिंडियार, उपाध्यक्ष धर्मीचंद किसोदनिया, जयप्रकाश धावा, किशन झालीवाल व घनश्याम पंचौली, कालूराम हाडा, मोहनलाल पंचौली, सीताराम पिंडियार, मंगलराम असर्वा आदि मौजूद थे ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar