वधू - वर फॉर्म

झिरिया तेली साहू समाज विदर्भ प्रदेश आयोजित छात्र तथा मिस इंडिया पायल साहू सत्कार समारंभ

20 August 2019 Teli Samaj Maharashtra 140 views

         झिरिया तेली साहू समाज विदर्भ प्रदेश के द्वारा जगत सभागृह , झांसी रानी चौक, सीताबर्डी नागपुर में आयोजित छात्र सत्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागपुर महानगर पालिका लकडगंज झोन के सभापति एव नगर सेवक राजकुमार सेलोकर (साहू) , ना म पा क्रीड़ा विभाग के उपसभापति एव नगर सेवक सुनील हिरणवार जी , फ़िल्म अभिनेता देवेंद्र साहू जी , राष्ट्रीय तेली साहू संगठन के राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सुमन साहू, रेलवे के रिटायरमेंट क्लास वन ऑफिसर दयानंद जी साहू (मुंबई), छत्तीसगढ़ मित्र मंडल के अध्यक्ष रमेश साहू, स्लम सॉकरके पेरणास्त्रोत बेनु हिरौंदी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में मिस इंडिया डी सी ब्रांड एंबेसडर 2019 की विजेता कु पायल बबला साहू (नागपुर) और स्लम सॉकर वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता लंदन के कार्डिफ़ सिटी में क़वाटर फाइनल खेल कर आई शीतल सुपुत्री रेखा शैलेश साहू (डिप्टी सिंगल नागपुर) का संस्था की ओर से सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह , मेडल, पुष्पगुच्छ देकर एव शीतल साहू को संस्था की ओर से 2100 rs का सम्मान निधि का चेक देकर और इस कार्यक्रम में 10वी,12वी, स्नातक स्तर ,एव विभिन्न खेल जगत से जुड़े बच्चों को भी सम्मान पत्र ,स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ देकर भव्य सत्कार किया गया । साथ मे कार्यक्रम में आये सभी अथिति ओ का भी शाल श्रीफल, समान पत्र , पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया , करीब 70 बच्चों का सत्कार किया गया ।

jhiriya Teli Sahu Samaj vidarbha pradesh ayojit miss india Payal Sahu Satkar samarambh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं