वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज फिंगेश्वर के एक परिवार ने पुनः विवाह कर कायम की मिशाल

18 November 2019 Teli samaj 145 views

ससुराल वालों ने धूमधाम से विवाह कर विधवा बहु का जीवन खुशियों से भर दिया

    फिंगेश्वर के साहू समाज से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है कि जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री डी.के.साहू की सुपुत्री शिक्षाकर्मी श्रीमती हेमप्रभा (डाली) साहू की विधवा पुनर्विवाह ग्राम- राखी (कुरूद) जिला -धमतरी निवासी प्रदीप कुमार साहू के साथ बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ । पूर्व में फिंगेश्वर निवासी शिक्षाकर्मी ओमप्रकाश साहू के साथ विवाह हुआ था जिनका वाहन दुर्घटना में निधन हो गया उसके दो सुपुत्री है तथा प्रदीप कुमार का भी दो वर्ष की एक सुपुत्री है।

      फिंगेश्वर निवासी स्व. ओमप्रकाश साहू के बड़े भाइयों ने विधवा बहु की पुनर्विवाह करने का विचार कर 10 नवम्बर को फिंगेश्वर में प्रदीप कुमार साहू के साथ बड़ी धूमधाम से विवाह कर अपने घर से विदा किया। कार्यक्रम में वर एवं वधु पक्ष तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित सामाजिक ग्रामीणजन एच.एल. साहू प्राचार्य, जगदीश साहू, कुंजन साह, रामूराम साहू, ईश्वर साहू, डॉ. एस.के. हालदार, साहू समाज में इस अनोखी पहल की चर्चा जोरो से है दोनों पक्षों ने बच्चों को सहर्ष स्वीकार कर नए जीवन की शुरूआत पुनः विवाह बंधन में बंध कर समाज को एक संदेश दिया है। पुरानी परंपराओं से लड़कियों के भविष्य अनायास घटित घटनाओं के बाद वे जीवनभर यूं ही बिता देती थी साथ ही उनके माता-पिता पर भी एक प्रकार का बोझ समझते थे किंतु आज पढ़ी-लिखी नई पीढ़ी के लोग पुराने नियम कानून को ढकोसला मानते हुए समाज में इस तरह की सूझबूझ का परिचय देकर दो जिंदगी दो परिवारों में फिर से खुशियां भरने का काम करते हैं ऐसे लोग बधाई के पात्र हैं पूरे साहू समाज में इसकी काफी प्रशंसा की जा रही है हर समाज के लिए एक उदाहरण है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab