वधू - वर फॉर्म

अम्बाला के  अजय कुमार बने साहू विकास सेवा समिति के अध्यक्ष

16 September 2019 Teli samaj 123 views

        अम्बाला छावनी, 15 सितम्बर : साहू विकास सेवा समिति की बैठक साहब शरण राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चल रही साहू समाज जनगणना पर चर्चा की गई।

         राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिकारी ने बैठक में साहू समाज के लोगों को समाज के प्रति जागरूकता अभियान वजनगणना अभियान के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर साहू चौपाल कार्यकारिणी की एक टीम का भी गठन किया गया। जिसमें अजय कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष अनूप साहू को नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगम लाल को ज्वॉइंट सैक्रेटरी, पंकज कैशियर, सुनील व अशोक मीडिया प्रवक्ता, सचिन कानूनी सलाहकार, धर्मेंद्र संस्कृत प्रोग्राम, सुभाष के पद पर सुशोभित नियुक्त किया गया। साहू चौपाल की बैठक में साहू समाज के सभी गण्यमान्य लोग हरिकिशन साहू, फकीरचंद, सुदामा, बुद्धिराजा, सीताराम, गीता, श्याम लाल, बेबी, शकुंतला व अन्य समाज के सभी अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन सभी का समर्थन किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana