वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन राष्ट्रीय अधिवेशन शिर्डी महाराष्ट्र में सीताराम राठौर सम्मानित

16 September 2019 Teli samaj 128 views

       राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली के नेतृत्व में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह का आयोजन शिर्डी महाराष्ट्र में किया गया। जिसमें पलिया नगर पालिका के पूर्व सभासद सीता राम राठौर को तेली साह समाज को संगठित करने एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे देश के तेली समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन गुप्ता ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी एच गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रवेणी प्रसाद साहू,आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश साहू,छात्र प्रकोष्ठ से निखलेश राजा साहू, मुख्य संरक्षक कैलाशनाथ साहू,किशोर कुमार और महेंद्र थावड़े, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जैकिशन साहू पूर्व राज्यमंत्री,आईटी सेल से सीताराम राठौर,युवा अध्यक्ष रामकुमार, वरिष्ठ प्रदश उपाध्यक्ष डा०विनोद राठौर , ललन प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में स्वजतीय बन्धु मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav