वधु - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह महाराष्ट्र की पावन भूमि शिर्डी में सम्पन्न

17 September 2019 Teli samaj 72 views

Ashok Sahu at Rashtriya teli Sahu MahaSangathan rashtriya adhiveshan annual function Shirdi Maharashtra          शिर्डी/ महाराष्ट्र (अशोक साहू , प्रदेश अध्यक्ष, तेलंगाना ) :- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह महाराष्ट्र की पावन भूमि शिर्डी में सम्पन्न हुआ। भारतीय संस्कृति परम्परा अनुसार अधिवेशन में पधारे सभी समाजचिंतक बंधुओं, बहनों का मातृशक्तीयों व बहनों ने हल्दी, कुमकुम व अक्षत का तिलक लगा कर स्वागत किया। मां कर्मा और साई बाबा की आरती हुई उसके पश्चात समारोह में पधारे सभी अतिथियों, समाज चिन्तकों को साफा/पगड़ी, अंग वस्त्र ओढा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सत्कार किया गया।

  Rashtriya teli Sahu MahaSangathan rashtriya adhiveshan annual function Shirdi Maharashtra        अधिवेशन में पधारे सेकड़ो साहूजनों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक आदि अन्य विविध क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित एवं मजबूत करने हेतु महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड सहित 21 राज्यों के प्रतिनिधियों, मनीषियों, विचारकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने अपने अमुल्य विचार, सुझाव आदि देकर तेली समाज की दशा और दिशा को मजबूत करने के लिये तन-मन-धन व समय का दान देकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये।

        समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन एच गुप्ता संस्थापक राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, मुख्य अतिथि आर.नागराज सेट्टि बैंगलौर, उद्घाटक  विलास त्रिम्बक्कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डा.महेंद्र धावडे इतिहासकार व संस्थापक वली राजा पार्टी, कैलाशनाथ साहू राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, श्रीमती कंचन गुप्ता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, रामललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, किशोर साहू राष्ट्रीय  मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, बालचन्द्र गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता, श्रीमती मंजू साहू राष्ट्रीय महिला महामंत्री, श्रीमती सुमन साहू राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सीमा गुप्ता राष्ट्रीय महिला अपर महामंत्री, त्रिवेणी प्रसाद साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष,रामकृष्ण गुप्ता राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता , अविनाश साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष (आई.टी.), सुरेन्द्र साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, निकलेश राजा साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ), प्रदेश अध्यक्ष जैकिशन साहू उ.प्र., अशोक साहू तेलंगाना , शंभू शरण प्रसाद बिहार, बलीराम साहू झारखण्ड, सोमनाथ महाराष्ट्र, मयूर मोदी गुजरात, विवेक कुमार भाटी राजस्थान, शिशपाल साहू दिल्ली, शिवनाथ साहू पंजाब, रविकरण साहू म.प्र., विजय कुमार साव पश्चिम बंगाल, अरविन्द साहू उड़ीसा, कृष्ण कुमार साहू कर्नाटक, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत गुप्ता महाराष्ट्र, बाबूलाल साहू म.प्र., ओम साहू दिल्ली, दीलिप गुप्ता गुजरात, अजय राठौर राजस्थान, चितरंजन साहू उड़ीसा, राजकुमार राठौर उ.प्र., महिला प्रदेश अध्यक्ष कल्पना वात्री म.प्र., सुष्मा गुप्ता गुजरात, श्रीमती भवानी प्रिया आँध्रप्रदेश, श्रीमती आशा प्रकाश दिल्ली, श्रीमती माधुरी साहू उ.प्र.,  सहित भारतवर्ष के सुदूर क्षेत्रों के जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय कार्यसमिति के मुख्य संगठन, युवा, महिला, आई.टी., छात्र प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर महा संगठन का परचम पूरे भारत में लहरा दिया I इस अवसर पर मंच का संचालन कर रहे रामकृष्ण गुप्ता के द्धारा भोजन की बर्बादी पर लिखी गई कविता ने लोगो के मन को आनंदित कर दिया I

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994