Bride / Groom Form

रायपुर शहर जिला साहू तेली  संघ ने मनाया दीपावली मिलन

19 November 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 69 views

      रायपुर, 4 नवम्बर तैलिक वंशीय साहू तेली समाज के द्वारा कर्माधाम कृष्णा नगर रायपुर में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने संगीतमय सुआ नृत्य, करमा नृत्य, राऊत नाचा का भरपूर आनंद उठाया। आयोजक शहर जिला साहू संघ के द्वारा उत्तीसगढ़ी व्यंजन दुधफर का मां कर्मा को भोग लगाकर वितरित किया गया। यह प्रथम ऐसा प्रसंशनीय प्रयास है जो हमारे संस्कृति को बचाने का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। चाहे तो हम सब ऐसे छोटे छोटे कार्यक्रम से अपने सामाजिक संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन कर सकते हैं। सभी नये मनोनीत पदाधिकारी गणो का बेच लगाकर सम्मान किया गया। यह प्रथम संगठन हैं जिसमें पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को एकरूपता के कड़ी में पिरोया गया है। सामाजिक जीवन में युवाओं एवं महिलाओं को विशेष स्थान देकर समयानुसार गतिशीलता बनाने का अनोखा प्रयास हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्साह को हमारे समाज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रोतसाहित करते हुए नवनिर्माण मा कर्मा मंदिर हेतु सहयोग राशि की घोषणा भी किया। उपस्थित अधिकारियों में प्रेमराज साहू एम.एन. साहूके.के. साहू भारतभूषण साहू, व्ही के साह, अमित साहू हैं।

      इस अवसर पर प्रदेश के खुशहाली के लिए 1001 स्वाजतीय यहनों के द्वारा दीप प्रज्वल किया गया। अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ से हनुमंत साहू कोषाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, आनंद राम साहू, संयोजक न्याय प्रकोट, शांतनु साहू पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, सनद साहू (बंटी) पूर्व महामंत्री, केके साहषि साहू शामिल हुए। जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू ने दूसरे कार्यकाल का प्रतिवेदन भाषण दिया। इस अवसर पर रामलखन साहू सभापति, नारायण साल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, याद राम साद, कार्यकारी अध्यक्ष, केशव साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति-किरण साहू उपाध्यक्ष, लीलाधर साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति चित्रलेखा उपाध्यक्ष, श्रीमति-राधिका साहू उपाध्यक्ष, पी.के. साहू उपाध्यक्ष, महामंत्री अश्वनी साह,महामंत्री, उधोराम साह, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, गोपी साहू सलाकार, श्रीमति सीमा साहू सलाकार, सोमनाथ साहू संगठन सचिव, देवकुमार साह,संगठन सचिव, योगिराज साहू संयुक्त सचिव, नीलकंठ साहू संयुक्त सचिव, तेजराम साहू प्रचारप्रसार सचिव, भागवत साहू अंकक्षक, चंद्रशेखर साहू उपकोषाध्यक्ष, परमेश्वर साह,उपकोषाध्यक्ष अधनी साहू मीडिया प्रभारी, के पी साहू, प्रवक्ता, तोरण साहू कार्यालय प्रभारी, रॉबिन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, श्रीमति-किरण साह महिला संयोजिका, टिकरापारा परिक्षेत्र अध्यक्ष शिव कुमार साहू, गुड़ियारी परिक्षेत्र अध्यक्ष - डॉ. जीवन साहू, भक्त माता कर्मा परिक्षेत्र अध्यक्ष-छगन साहू जी, राम नगर परिक्षेत्र अध्यक्ष कमल साह, खमतराई परिक्षेत्र अध्यक्ष- नत्यु साह, सोहन साहू, अध्यक्ष वार्ड 2 ,   गोलू साहू, अध्यक्ष वार्ड -18, दीपक साहू, अध्यक्ष वार्ड-3, भोला राम साहू,अध्यक्ष वार्ड -19, कचरू साहू, अध्यक्ष वार्ड -47, उत्तम साहू अध्यक्ष वार्ड -67 व सोनू साह सूरज साह, केदार साहू, मंगतू साहू, अजुन साहू,करन साहू, बबलू साहू, गोकुल साह, गोपेश साहू, योधन साहू आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद साहू ने किया व आभार पर मीडिया प्रभारी विष्णु साहू ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj