वधू - वर फॉर्म

देश की आजादी में साहू तेली समाज का अहम योगदान

19 November 2019 Sahu Teli Samaj 148 views

          मानिकपुर साहू तेली समाज का देश की आजादी में अहम योगदान है। मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में साहू समाज की बैठक में तहसील अध्यक्ष नन्हेलाल साहू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों की धरोहर नगर के विशालकय सगरे (जलाशय) और उसके आसपास की जमीन पर कुछ दबंग लीग कब्जा कर रहे हैं। रिटायर्ड फौजीप्यारेलाल गुप्ताने कहा कि यह वही सगरा है जिसे आजादी की पहली लड़ाई (1857) के बाद ही पूर्वजों ने श्रमदान से तैयार कराया। अध्यक्षता रामलखन साहू औरसंचालन मेवालाल ने किया। बैठक में विनोद गुप्ता, डा. मुकेश गुप्ता, संगमलाल, लल्ला साह, प्रवीण कुमार, विमल कुमार, नंदलाल, गोपाल,शिवलाल, उमेशचन्द्र, छोटेलाल, धर्मेन्द्र, सुभाष चन्द, आशीष कुमार, शिवधारी, गौरीशंकर, रमेश कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi