वधू - वर फॉर्म

कुर्था अरवल तैलिक साहू समाज धर्मशाल भूमि पूजन सह शिलान्यास का हुआ आयोजन

23 November 2019 Teli samaj 119 views

संगठित व शिक्षित बनकर करें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष

कुर्था, अरवल :  तैलिक साह सभा के तत्वाधान में गुरुवार को स्थानीय जगदेव कॉलोनी में प्रस्तावित तैलिक साहू धर्मशाला का भूमि पूजन समारोह के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ माधुरी कुमारी गुप्ता व जदयू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने संयुक्त रूप से ईट जोड़ कर इसकी आधारशिला रखी ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा कि तैलिक साहू समाज अब किसी के जागीर बन कर नहीं रहेगा । हमारा हक और हुकूल की जो बात करेगा हम उसी के साथ मेरा समर्थन भी होगा । साहू समाज का लक्ष्य है आगामी विधान सभा में कम से कम 20 विधायक देने  ।  अप्रैल माह में भामा साह की जयंती पटना के गांधी मैदान में मनाएंगे । जिसमे समाज के चार लाख से अधिक लोगों जुटान का लक्ष्य है जिसमे हम अपनी दिशा और राजनैतिक दशा पर विचार करेंगे। साथ मेरा रास्ता और रुख क्या होगा इसका भी निर्धारण करेंगे । उन्होंने बन रहे धर्मशाला के विषय में कहा कि यह हमारे समाज के संगठित प्रयास का परिणाम है । पटना में भी लड़को और लड़कियों का छात्रावास बन रहा है । जिसमे समाज के गरीब और प्रतिभावान छात्र छात्राओं का रहने खाने और पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर बोलते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि हमे अपने हक को लड़कर और पढ़कर लेना होगा । आधी आबादी आज भी अपने हक और हुकूल से अनभिज्ञ है । महिलाओं को अपने तकदीर के निर्माण के लिए खुद प्रयास करना होगा । चूल्हा चक्की तथा बच्चों के लालन पालन तो शानदार तरीके से करें ही उसी प्रकार अपने समाज निर्माण के लिए घर से बाहर निकलें। तैलिक साहू सभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा माधुरी कुमारी गुप्ता ने कुर्था की धरती को नमन करते हुए कहा कि कुर्था संघर्ष की भूमि है । शहीद श्याम बिहारी बेनीपुरी ने जहां अगस्त क्रांति में अंग्रजी शासन के खिलाफ झंडा बुलंद किया था । वहीं शोषितों के हक के लिए जगदेव बाबू ने अपनी जान गवाई थी । कुर्था मेरी जन्म भूमि है मै जानती हूं कि यहां की धरती में एक अलग तरह की ऊर्जा है धिर्मशाला ही नहीं कई ऐसे कार्य किये जाएंगे जो पूरे बिहार के लिए हम तैलिक समाज के लिए नजीर बनेगा। आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुर्था तैलिक सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र साव व मंच संचालन डॉ सूर्यदेव प्रसाद ने की।

इस अवसर पर सभा के प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद, कंचन माला, मुखिया रामेश्वर साव, पूर्व मुखिया संभु कुमार, लाला साव, रंजीत गुप्ता, सुरेंद्र साव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सामूहिक समिलन भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने एक साथ संगत पंगत किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh