वधू - वर फॉर्म

श्री क्षत्रिय घांची राष्ट्रीय सेना का कार्यकारिणी गठन समारोह सम्पन्न

07 December 2019 Teli samaj 99 views

        श्री क्षत्रिय घांची राष्ट्रीय सेना का कार्यकारिणी समारोह सम्पन्न हुआ जिसने सर्वसम्मति से सुरेश भाटी, पाली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया साथ ही महेंद्र राठौड़ (खिवान्दी)को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जयदेव परिहार (जोधपुर)को राष्ट्रीय महासचिव ,राजू परमार(सूरत)को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ,राकेश परिहार (जोधपुर)को सकोषाध्यक्ष, नियुक्त किया गया साथ ही गुजरात कार्यकारिणी में गुजरात प्रदेश अद्य्यक्ष राजू बोराणा (सूरत), गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष अमराराम परिहार (चिरपटिया) एवम गुजरात प्रदेश महासचिव के तौर पर बाबूलाल भाटी (आउवा)को सर्वसम्मति नियुक्ति की गई ! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान श्री क्षत्रिय समाज सूरत के अद्य्यक्ष श्री मान त्रिलोकजी पंवार एवम समस्त कार्यकारिणी,सोजत पूर्णेश्वर धाम अद्य्यक्ष श्री मान प्रफुलचंदजी बोराणा का समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया उक्त पूरे कार्यक्रम में माला और साफा का उपयोग मंच पर नही करके एक नई सुरूआत की गई ! समाज विकाश के लिए और समाज की उन्नति और उत्थान के लिए मंच पर कई समाज बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर समाज को मार्गदर्शन दिया ! और साथ ही श्री क्षत्रिय घांची राष्ट्रीय सेना के सदस्यता फार्म भरने की शुरुआत भी सूरत की धरा से की गई जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर फार्म भरे और सभी सदस्यों ने एकमत से समाज के लिए , समाज के हित मे सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लिया !

        इसके साथ ही बहुत जल्द अगली कार्यकारिणी मीटिंग राजस्थान और महाराष्ट्र में करके वहा से भी सदस्यों को फार्म भरके जोड़ने के साथ राष्ट्रीय और वहा की प्रदेश लेवल की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी !

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi