वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक में परिचय सम्मेलन को लेकर की चर्चा

07 December 2019 Teli samaj 99 views

       सोहागपुर. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार रात स्थानीय वाटिका गार्डन में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष बाबूलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदाप्रसाद साहू, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष विजय साहू की उपस्थिति में हुई जिसमें 12 जनवरी 2020 को होशंगाबाद में होने जा रहे युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विशेष चर्चा की गई है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवक व युवतियां परिचय सम्मेलन में सम्मिलित हों तथा समाजोत्थान के कार्यों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। इस दौरान संगठन के जिला युवा उपाध्यक्ष रोहित साहू, ब्लॉक संगठन मंत्री सचिन साहू, मीडिया प्रभारी कामेश साहू, सलाहकार समिति सदस्य प्रवीण साहू, पंकज साहू, कमलेश साहू शोभापुर, संदीप साहू, नंदकिशोर साहू, शैलेष साहू, ब्रजेश साहू, शुभम साहू, रीतेश साहू, अजय साहू व अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी कामेश साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी बैठक आयोजित होंगी।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi