Bride / Groom Form

नागपुर तेली  समाज द्वारा संत जगनाड़े महाराज जयंती पर 8 को स्कूटर रैली

05 December 2019 sant santaji maharaj jagnade 72 views

          नागपुर. संताजी ब्रिगेड तेली समाज महासभा की ओर से संत जगनाडे महाराज की जयंती के अवसर पर 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जगनाड़े चौक, नंदनवन में कार्यक्रम आयोजन किया गया है. इसके पूर्व सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर पारडी से स्कूटर रैली व शोभायात्रा निकलेगी. यह रैली एचबी टाउन चौक, वर्धमाननगर चौक, लकड़गंज पुलिस स्टेशन चौक, सतरंजीपुरा चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, गंगाबाई घाट चौक होती हुई संत जगनाड़े चौक पहुंचेगी. वहां दोपहर 12 बजे जयंती कार्यक्रम व महाप्रसाद का आयोजन किया गया है.. 'महासभा के सचिव अजय धोपटे के अनुसार इस अवसर पर विजय हटवार, संगीता तलमले, शोभा जयपुरकर, महेंद्र भुरे, अजय धोपटे, रूपेश तेलमासरे, हितेश बावनकुले, गजानन तलेकर, देवेंद्र काकड़े, रमेश वजारी, परेश भनारे, प्रकाश तितरे, अंकुश येलने, सुभाष वाघमारे, मंगेश कामडी, प्रमोद उमाठे, 'ओम गभने, रोहन मोटघरे आदि उपस्थित रहेंगे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh