वधू - वर फॉर्म

साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को रायगढ़ में

10 December 2019 teli samaj vadhu var melava 103 views

8 दिसंबर, रविवार को कमला नेहरू उद्यान में बैठक

       रायगढ़ | जिला साहू संघ एवं नगर साहू संघ के संयुक्त तत्वाधान में 22 दिसंबर, रविवार को दोपहर 1.00 बजे साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित की जावेगी। नगर साहू संघ के अध्यक्ष ओम साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष महेश साहू (काइज़र) ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन, छत्तीसगढ़ी लोकरंग का सामाजिक कार्यक्रम निर्माणाधीन साहू कर्मा सामुदायिक भवन मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास रखा गया है। साहू समाज के लोगों को विवाह-योग्य पुत्र पुत्रियों का बायोडाटा 12 दिसंबर तक जिला, तहसील, नगर, परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू संघ के पदाधिकारियों के पास जमा करने कहा गया है।

       8 दिसंबर रविवार को अपरान्ह 4.00 बजे कमला नेहरू उद्यान रायगढ़ में युवक-युवती परिचय कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ओम साहू, महेश साहू, टीकाराम साहू, श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती कमला साहू, श्रीमती अरुणा साहू, श्रीमती उमा साव, अरुण साहू एनेतराम साहू, लालाराम साहू, डिग्रीलाल साहू, जगदीश साहू, नंदकिशोर साहू, लक्ष्मी साहू, सीताराम साहू, श्याम लाल साहू, बुधराम साहू, रामलाल साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी नेतराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ रायगढ़ ने दिया है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana