वधु - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा भोपाल तेली साहु वैवाहिक परिचय सम्मेलन में कैलाश झालीवाल हुए सम्मानित

14 January 2020 teli samaj vadhu var melava 39 views

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे- झालीवाल

अखिल भारतीय साहूवैश्य महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश झालीवाल भोपाल में हुए सम्मानित

       अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा की ओर से भोपाल में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू व कार्यकारिणी सदस्यों ने महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश झालीवाल को समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।

akhil Bharatiya Sahu Vaishya mahasabha vaivahik parichay sammelan bhopal      भोपाल में 5 जनवरी को मिले सम्मान पर झालीवाल ने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि अजमेर में उनसे जुड़े सामाजिक समर्थकों व प्रदेश के साह समाज के उन यवा साथियों का सम्मान है जो अपने विचारों के माध्यम से समाज में नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहते हैं। साथ ही समाज को आगे बढ़ाना चाहते हैं।  उन्होंने समाजहित में आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने की बात कहते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए भी वे प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए समाज के युवाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है।

शिक्षा से ही किसी भी समाज का समग्र विकास संभव है। इस दौरान अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के प्रभारी हेमंत साहू व युवा साहू समाज के अध्यक्ष रोहित झालीवाल को भी सम्मानित किया गया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava