वधु - वर फॉर्म

केंद्रीय मंत्री ने किया पद्मश्री अरुणिमा को सम्मानित राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश के खेलमंत्री के हाथों सम्मानित हुए प्रवीण गुप्ता

25 January 2020 Teli samaj 63 views

     अंबेडकरनगर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हुए राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में जिले के होनहारों ने मान बढ़ाया। कार्यक्रम में पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को केंद्रीय खेलमंत्री किरन रिजिजू ने सम्मानित किया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण गुप्त को प्रदेश के खेलमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इससे पहले आयोजन में तब विवाद की स्थिति बन गई थी, जब बकौल पद्मश्री अरुणिमा उनके नाम से पुरस्कार किसी और ने ग्रहण कर लिया। बाद में केंद्रीय खेल मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। इस आयोजन में जिले व समाज की बेहतरी में योगदान देने वाले 23 अन्य युवाओं को भी शामिल होने का मौका मिला। युवाओं की इस उपलब्धि पर जनपदवासियों ने खुशी का इजहार किया।

     बताते चलें कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मिशन दृष्टि अभियान के तहत प्रदेश की राजधानी में प्रत्येक वर्ष युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी प्रदेश की राजधानी में यह भव्य आयोजन 12 जनवरी से शुरु हुआ था। इसमें इस बार कार्यक्रम में यूथ आईकॉन व आदर्श के रूप में एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा के अलावा जिले सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण गुप्त सहित 25 युवाओं को शामिल होने का मौका मिला। देश व समाज की बेहतरी में योगदान दे रहीं जनपद निवासी पदमश्री अरुणिमा सिन्हा को केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने सम्मानित किया।

     इससे पहले अरुणिमा ने आरोप लगाया कि उनके स्थान पर किसी और ने उनका प्रतिनिधि बनकर पुरस्कार हासिल कर लिया, जिसे उन्होंने नहीं भेजा था। पद्मश्री की इस जानकारी के बाद आयोजन मंडल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अरुणिमा से वार्ता के बाद उन्हें फिर से आमंत्रित किया गया। इसके बाद केंद्रीय खेलमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण को प्रदेश के खेलमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सम्मानित किया। जिले व समाज की बेहतरी में सक्रियता से अपना योगदान दे रहे मनप्रीत सिंह बग्गा उर्फ अंशू, राजन सुमन, मंगेश कुमार, श्वेता सुमन, सूरज कुमार उर्फ बंटी गुप्ता, हरिओम सिंह, शिवांक पटेल, प्रदीप कुमार सैनी, शिवानन्द स्वामी, शिवेन्दु शेखर मिश्र, अम्बरीश वर्मा, मान सिंह उर्फ मानस वर्मा, रजत मौर्य, संजय वर्मा, राजकुमार, श्वेता दूबे, अरूण कुमार वर्मा, अनूप कुमार मिश्र व पन्तलाल को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। युवाओं की इस उपलब्धि व पद्मश्री का भव्य स्वागत होने पर जनपदवासियों ने खुशी का इजहार किया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala