वधु - वर फॉर्म

बिहार विधानसभा चुनाव साहू तेली समाज को 20 सिट ?

03 March 2020 Sahu Teli Samaj 13 views

तेली समाज की बैठक आयोजित औरंगाबाद बिहार

      औरंगाबाद प्रखंड स्थित भामाशाह भवन के सभागार में औरंगाबाद जिले के तेली समाज की अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार साहू ने किया एवं संचालन संजीव कुमार गुरुजी ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधान पार्षद माननीय लाल बाबू जी ने कहा कि आगामी 15 मार्च को पटना के बापू सभागार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी को तेली समाज द्वारा सम्मानित किया जाना है । इस कार्यक्रम में तेली समाज के सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित है ।

Bihar State assembly Election Teli Sahu Samaj Wants 20 seats      उन्‍होने  उह  दावा किया की अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में  20 सीटों  पर  साहू समाज  को  देने का  दवाा किया । साथ ही साथ यह भी कहा कि सत्ता में हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है यदि हमारे समाज के लोग तन मन धन से समाज के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालें और समाज के लिए मुख्यधारा में जुड़े । बैठक में नगर परिषद औरंगाबाद अध्यक्ष उदय गुप्ता, मदनपुर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र गुप्ता, नगर पार्षद प्रतिनिधि राहुल कुमार, प्रसिद्ध अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, साहू सेना के जय कुमार साहू, अखिल भारतीय साहू सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश विद्यार्थी, मदन गुप्ता, रमन गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, संतोष कुमार साहू सहित तेली समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan