वधू - वर फॉर्म

नंदिनी साहू ने दर्ज किया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम

08 March 2020 Teli samaj 193 views

         मांडलगढ़. -  प्रदेश में प्रतिभावान महिलाओं की बात की जाए तो मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू का नाम देश की सबसे कम उम्र की नगरपालिका अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफरिकॉर्ड में 25 जून 2019 में दर्ज करवा कर गोल्ड मेडल हासिल किया । 21 अगस्त 2015 को अध्यक्ष पद ग्रहण करते समय नंदनी की उम्र 21 साल 6 महीने 6 दिन थी एवं यह बीएससीआईटी उत्तीर्ण करचुकी थी। नंदिनी ने बताया कि इनका सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड एशिया में भी दर्ज किया जा चुका है इसका कन्फर्मेशन लेटर नंदनी को प्राप्त हो चुका है । यह अवार्ड प्राप्त करने के लिए विदेश नहीं पहुंच सकी। अध्यक्ष पद पर मिलने वाले वेतन को अभी तक नहीं लिया अपने निजी काम में इन्होंने अब तक कीअध्यक्ष पद से प्राप्त होने वाले मासिक वेतन को निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की कल्याण के लिए खर्च किया है। नंदिनी के माता रामकन्या देवी राजस्थान पुलिस व पिता लादूलाल तेली शारीरिक शिक्षक है।

 Nandini Sahu in India Book of Records

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir