वधू - वर फॉर्म

साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 को गांगीवाड़ा में

09 March 2020 Teli samaj 102 views

     गंगवाड़ - भीमा कर्मा सेवा समिति गांगीवाड़ा द्वारा समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि कर्मा जयंती महोत्सव के महापर्व पर 23 मार्च को विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन चतुर्थ वर्ष का आयोजन खेड़ापति माता मंदिर के पास किया जा रहा है। 22 मार्च को साहू समाज द्वारा होनहार बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं उसी दिन राष्ट्रीय स्तर के कवियों द्वारा शाम 6 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कवि सुग्रीव गोरखपुरी नागदा उज्जैन, दीपक साहू सरस खेल्डी बाजार मुलताई, माधुरी किरण बालाघा, दुरीश पाण्डे पिपरिया द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष गिरीश साह, उपाध्यक्ष अशोक नोखेलाल साहू ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन 18 मार्च तक किए जाएंगे जो भी इच्छुक जोड़ा पंजीयन करना चाहता है वह 18 मार्च तक करा सकते है। प्रत्येक वर-वधु को मोटरसायकल, आलमारी, पलंग सहित घर गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक जोड़े को फलदार वृक्ष भेंट किए जाएंगे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu