वधु - वर फॉर्म

राज्यसभा सदस्य के लिए साहू समाज को किया दरकिनार

19 March 2020 Rathod Teli Sahu Samaj 76 views

साहू समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू ने लगाया आरोप

प्रदेश में साहू समाज की 22 फीसदी से अधिक आबादी

      साहू समाज ने प्रदेश सरकार पर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू ने कहा, पहले मंत्रिमंडल गठन में दरकिनार किए जाने के बाद अब राज्यसभा सदस्य के लिए भी साहू समाज को ठेंगा दिखा गया है, जबकि साहू समाज की आबादी 22 फीसदी से अधिक है। इसे समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए ।

sahu Samaj got angry with bhupesh government after rajya sabha candidate

      साहू समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साह ने कहा है, छत्तीसगढ़ साह समाज विभिन्न स्तर पर मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी भावना से अवगत कराते हुए साहू समाज के किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे जाने के लिए पुरजोर कोशिश की, लेकिन साहू समाज को नजरअंदाज किया गया। स्थानीय लोगों को नजरअंदाज कर बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा भेजा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, जब सरकार के पास संख्याबल है, तो इस बार साहू समाज के नेता को क्यों राज्यसभा के लिए नहीं भेजा गया ? जबकि इससे पहले पूर्व विधायक लेखराम साहू को जानबूझकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ चुनाव लड़ा दिया गया था। तब कांग्रेस पार्टी के पास बहमत नहीं था, लेकिन अब सरकार के पास दो तिहाई से ज्यादा बहुमत है। फिर भी समाज के प्रतिनिधि को तवज्जो नहीं दी गई।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh