वधू - वर फॉर्म

भक्तमाता कर्मा प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा हुई

21 March 2020 Karma Devi 122 views

     रायपुर. कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में शुक्रवार को भक्त माता कर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की गई. पांच दिवसीय यज्ञ के समापन के साथ ही मंदिर में महामंडेलश्वर संत सियागोवर्धन शरण के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे से यज्ञ के उपरांत दोपहर 1 बजे प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. मुख्य जजमान रूप में जिलाध्यक्ष मेघराज साहू, प्रदेश साहू संघ के सचिव व सलाहकार गोपी साहू, अश्वनी साहू, योगिराज साहू, भागवत साहू, तोरण साहू, सुखीराम साहू, भुनेश्वर साहू, रामेश्वर साहू, यादराम साहू, उधोराम साहू, लीलाधर साहू, केशव साहू, पीके साहू, राजकुमार साहू, देवकुमार साहू, सोमनाथ साहू, विष्णु साहू, अश्वनी साहू, श्रीमती किरण साहू, राधिका साहू, शिव कुमार साहू, संदीप साहू, जीवन साहू, गिरधर, रॉबिन साहू, शशिकांत साहू, मुकेश साहू, मोहन साहू, तोषण साहू, सुरेश साहू, श्रीमती मालती साहू, किरण, तृष्णा साहू सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

     सद्भावनापूर्वक मनाई गई कर्मा जयंती- शहर जिला साहू संघ रायपुर ने कोरोना के प्रभाव और धारा 144 लागू होने के मद्देनजर भव्य शोभायात्रा वबाइक रैली को स्थगित कर शांति व सद्भावनापूर्वक कर्मा जयंती का आयोजन किया.

Raipur Bhakta mata karma pratima pran pratishtha     इस प्रसंग पर कर्मा धाम में यज्ञ-हवन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य कर्मा मंदिर लोकार्पण के कार्यक्रम हुए. मंदिर का लोकार्पण समाज की सौ वर्ष आयु से ऊपर की पांच बुजुर्ग महिलाओं के हाथों कराया गया. वहीं तेलघानी नाका चौक में स्थपित कर्मा माता की प्रतिमा पर कम संख्या में पहुंचे समाजजनों ने माल्यार्पण किया.इसी तरह कर्मा स्कूल में भी दीये जलाकर व हवन कर कर्मा जयंती मनाई गई.इन सभी स्थानों पर आए लोगों से सैनिटाइजर का अनिवार्य उपयोग कराया गया. आज के कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व समाजजन शामिल रहे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan