वधू - वर फॉर्म

साहू समाज की बैठक में तेल व्यवसाय बोर्ड गठन की मांग

17 October 2019 Sahu Teli Samaj 108 views

     कोटा, 15 अक्टूबर - गत 13 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित प्रदेश साहू संघ की बैठक भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी द्वारा जिला साहू संघ का बैठक लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए वही जिलाध्यक्षों से आगामी सामाजिक कार्यक्रम को लेकर सलाह व सुझाव भी लिया गया।

    उक्त बैठक में जिला साहू संघ सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू ने साहू अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस तरह कुंभकारों के विकास के लिए झारखंड माटी कला बोर्ड बना है, नाई समाज के लिए केश शिल्प कला बोर्ड बना है उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में तेली समाज के उत्थान के लिए तेल व्यवसाय बोर्ड बनाने की मांग व सुझाव प्रदेश साहू संघ की बैठक में रखा।

    राजू साहू इस प्रस्ताव का प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी सहित साहू समाज के विभिन्न जिलाध्यक्षों ने समर्थन करते हुए तेल बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किय। _राजू साहू ने कहा कि तेली समाज के लोगों का जातिगत पेशा लगातार खत्म होता जा रहा है। इसलिए इसे बचाए रखने के लिए जिस प्रकार कुम्हार जाति के उत्थान के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है, उसी तरह तेली समाज के उत्थान के लिए तेल व्यवसाय बोर्ड का गठन किया जाये।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj