वधू - वर फॉर्म

देशभर में बैठे घांची समाज ने वॉट्सएप ग्रुप से 10 दिन में एकत्रित किए 5 लाख 25 हजार रुपए

27 April 2020 Rathod Teli Sahu Samaj 111 views

    पाली -  देश के कोने-कोने में रहे रहे घांची समाज के लोगों ने वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से मात्र 10 दिन में एकत्रित किए 5 लाख 25 हजार रुपए की सहयोग राशि का चेक गुरुवार को सभापति रेखाराकेश भाटी व समाजबंधुओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कलेक्टर दिनेशचंद जैन को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार शेखावास गांव के मीठालाल पंवार ने चेन्नई से श्री परणेश्वर महाराज के नाम से वॉटसएप ग्रप बनाकर देश के कोने-कोने में निवासरत समाजबंधुओं को लॉकडाउन में सरकार को सहयोग राशि देने की अपील की। मात्र 10 दिन में अखिल भारतीय घांची समाज सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के खाते में पीएम रिलीफ फंड के लिए 5 लाख 25 रुपए एकत्रित हो गए। कलेक्टर को देते समय संस्था के महासचिव नारायणलाल राठौड़, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार, सदस्य वालाराम पंवार, मोहन भाटी, आनंद सोलंकी व बाबूलाल पंवार समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan