वधू - वर फॉर्म

हरदिहा साहू तेली समाज शाला प्रवेश अभियान

25 September 2016 Other 108 views

         प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती रमशीला साहू के मुख्य आतिथ्य में शनिवार ०९ अप्रैल को धमतरी के हरदिहा साहू तेली समाज भवन में शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला रत्नाबाँधा के ८० विद्यार्थियों को शाला प्रवेशोत्सव कराया गया. जिले की प्रभारी मंत्री ने नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाकर तथा निःशुल्क गणवेश व किताब प्रदान प्रवेशोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, धमतरी विधायक श्री गुरुमुख सिंह होरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजाराम मंडावी, जिलापंचायत सदस्य श्रीमती श्यामादेवी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती रंजना साहू, नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कुम्भकार, वरिष्ठ नागरिक श्री रामू रोहरा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी व काफी संख्या में स्कूल शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala