Bride / Groom Form

भाजपा में साहू तेली समाज की उपेक्षा क्यों : नीरज साहू

28 August 2020 Teli samaj 95 views

      उत्तर प्रदेश  - भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की टीम में साहू तेली समाज के भाजपा नेताओ को प्रदेश में पदाधिकारी ना बनाया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा साहू सेना प्रदेश महासचिव ने नीरज साहू ने कहा कि साहू समाज शुरू से भाजपा का ही वोटर और सपोर्टर है । साहू समाज भाजपा के ही साथ पूरी तन मन और धन से लगा हुआ है। इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में साहू समाज के नेताओं को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। साहू समाज के प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज किया गया है। आखिर साहू समाज के नेताओं के प्रति भाजपा नेत्रत्व का सौतेला पन क्यों है। अगर भाजपा नेतृत्व को लगता है कि और उनकी सोच यह है कि साहू समाज को कुछ नहीं देंगे । तब भी यह समाज भाजपा को छोड कर जाने वाला नहीं है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana