वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश की बैठक

14 December 2020 Teli samaj 137 views

        गया जिले के मानपुर में अवस्थित कला रिसॉर्ट के सभागार में अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ गुप्त जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रदेश युवा अध्यक्ष संदीप कुमार साहू ने किया। संबोधन के क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य पूरे बिहार में तेली समाज जागृत हो चुका है। हालिया विधानसभा 2020 के चुनाव में तेली समाज एवं वैश्य समाज के लगभग 24 लोगों ने विधानसभा में दस्तक देकर मजबूत भागीदारी निभाई। इससे हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी की चिर परिचित सफलता सुनिश्चित दिखाई पड़ती है। लोगों ने यह भी कहा कि विगत 4 माह में बिहार में पंचायत का चुनाव होने वाला है ,उसमे तेली समाज से जुड़े लोगों से आग्रह किया गया कि पंचायत चुनाव में जरूर हिस्सा लें और अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत करें। साथ ही साथ लोगों ने यह भी कहा कि कमजोर तबके के लोगों को भी समाज के मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें शिक्षित कर अग्रिम पंक्ति में लाने का भी प्रयास करें। साथ ही साथ समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का अपील किया गया। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश विद्यार्थी, मुखिया अवधेश प्रसाद गुप्ता राजेंद्र प्रसाद साह, डॉ प्रदीप साहू ,प्रिया कुमारी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, गया प्रसाद गुप्ता ,संजय कुमार साहू ,पियूष साहू, विजय विद्यार्थी , जितेंद्र कुमार करण,संजय प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद (कनीय अभियंता) ,सहित तेली समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं