वधू - वर फॉर्म

साहू राठौर महासभा ने सामाजिक शोषण का लगाया आरोप

29 December 2020 Rathod Teli Sahu Samaj 101 views

       कन्नौज के छिबरामऊ में समाजवादी साहू राठौर महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम खिलाडी राठौर,शिवम साहू,मुनेश राठौर,उपस्थित रहे कार्यक्रम में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाज को बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेने के लिए आवाहन किया गया व शिक्षा और एकता पर बल दिया गया। और 2022 में सपा की सरकार को बनाने के लिए गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी रीतियों और नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए कहा गया मुख्य अतिथि मुनेश राठौर ने कहा कि भाजपा की सरकार में हमारे समाज का लगातार शोषण किया जा रहा है मोदी जी नाम पर वोट ले लिया जाता है राजनैतिक भागीदारी नहीं मिल रही जिससे राठौर समाज का भाजपा से मोहभंग हो चुका है अब राठौर समाज एकजुटता के साथ 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे कार्यक्रम में जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष राठौर ने की।इस अवसर पर विजय राठौर,सर्वेश राठौर,सचिन राठौर,अमर राठौर, शक्ति राठौर,नंदू राठौर, अमित राठौर,अजीत साहू,आशीष राठौर, बबलू राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History