वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तेली महासभा की बैठक पटना मै संपन्न

20 February 2021 Teli samaj 125 views

      पटना -  भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश की प्रांतीय बैठक बेली रोड स्थित साहू भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ गुप्त ने की। जबकि, संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार साहू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रामबहादुर प्रसाद गुप्ता ने संबोधन के क्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। जिसमे तेली साहू समाज के जनप्रतिनिधियों को बिहार मंत्रिमंडल के गठन में उचित भागीदारी एवं विधान परिषद और राजसभा में उचित भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। आनेवाले पंचायत चुनाव में अपने प्रदेश के तेली साहू समाज को समन्वय बनाकर वार्ड से लेकर मुखिया, जिला पार्षद तक लड़ाई लड़ेऔर विजय सुनिश्चित करें। प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ गुप्त ने संबोधन में तेली जाति पर हो रहे लेवी मांग, अत्याचर दुष्कर्म और ना देने पर हत्या को बन्द करने के लिए राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की बात कही। वहीं प्रदेश युवा अध्यक्ष संदीप कुमार साह ने बैठक का संचालन करते हए कहा कि बैठक में सभी अधिकारी को हर तरीके से पंचायती चुनाव को जीतने के लिए नारा दिया। 'बूथ जीतो तो चुनाव जीतो' के साथ जिला अध्यक्षो के साथ सैकड़ो अधिकारी एक साथ मजबूत करने का संकल्प लिया और सबकी बात भी सुनी एवं राय भी लिया। बैठक में शामिल राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अधिकारी राजेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता प्रो मनोज साह, डॉ. आरपी साहू नवादा, पवन गुप्ता प्रदेश मंत्री राजनैतिक प्रकोष्ठ, मोहन प्रसाद गोपालगंज, जितेंद्र कुमार करण युवा मंत्री, डॉ रामाधार साह शिवहर जिलाधक्ष, रामनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रांत प्रताप युवा जिलाध्यक्ष दरभंगा, पिंटू कुमार तिरहुत प्रमंडल उपाध्यक्ष, अवधेश महाजन, शैलेश प्रसाद, शशि कुमार, नागेन्द्र शाह, शिवकुमार गुप्ता, अमित, सीमा साहू प्रदेश महिला मंत्री, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक, नवल, खेल मंत्री रंजीत बादल साह, पंकज कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh