Bride / Groom Form

मांडलगढ़ सकल चौखला तेली साहू समाज आयोजित प्रतिनिधि प्रतिभा सम्मान एवं होली मिलन समारोह

28 March 2021 Teli samaj 78 views

        मांडलगढ़ त्रिवेणी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  विधायक  गोपाल  जी खंडेलवाल , विशिष्ट अतिथि  अखिल भारतीय तेली महासभा  राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष  सूरज राठौर  समाज के  बड़े उद्योगपति , भामाशाह,  शिवजी चंद्रवाल  एवं  बिहार से सूर्य देव प्रकाश साहू एवं  अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने अपने उद्बोधन में समाज हित की एवं संगठित रहने की बात कही, अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश प्रवक्ता राम लाल तेली ने बताया कि, इस कार्यक्रम में  बिहार,कोटा ,बारा, कोयला, भीलवाड़ा, बिजोलिया ,हरणी, पुर, बस्सी, बरूंदनी ,हूरडा, जोजवा, मांडलगढ़, चावंडिया, लुलास, मांगरास, पातलीयास, कोटडी, त्रिवेणी, खाचरोल, छोटी सादड़ी ,पीपली, आसींद, बीगोद, सवाईपुर ,जावद, टोंक, देवली, आटोली, लंबाखोह ,सिंगोली, नेगढ़, शाहपुरा, अमरतिया, आदि  कई स्थानों से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज बंधुओं ने भाग लिया ।

        तेली साहू समाज की नई पीढ़ी शिक्षित बनकर तेली साहू समाज  को सर्वांगीण दृष्टि से समृद्ध करें  तेली साहू समाज को विकसित और संपन्न बनाएं ।  यह बात महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल राठौड़ ने कही ।  कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक गोपाल खंडेलवाल  तेली साहू समाज के विधायक कार्यों से  प्रभावित होगी तेली साहू समाज धर्मशाला के प्रयोजन के लिए 5 लाख  देने की घोषणा की तथा आने वाले समय में यथासंभव सहयोग का भी आश्वासन तेली समाज को दिया  ।   तथा प्रधान सतीश जोशी ने धर्मशाला के बाहर सीसी रोड निर्माण करने का आश्वासन समाज बंधुओं को दिया ।  अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सूरज राठौड़ ने नारी सम्मान एवं बहू बेटियों को सम्मान एवं सम्मान के साथ  जीने की बात कही ।  महासभा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर नेणावा ने संपूर्ण तेली समाज को एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।  राष्ट्रीय कवि राणा राजस्थानी भूपेंद्र राठौड़ ने काव्य पाठ के साथ समाज को जागृति संदेश दिया। समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील  आसींद नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने की । शिवकुमार चंद्रवाल बिजोलिया ने  तेली समाज धर्मशाला के लिए 51 हजार की घोषणा की।

       इस मौके पर  सकल  चोकला  तेली साहू समाज  युवा संगठन द्वारा ,सभी का माला पहनाकर, साफा बंधवा कर, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, शानदार स्वागत किया गया ।  इस मौके पर  कई छात्र-छात्राओं को 85% से अधिक अंक प्राप्त करने पर मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

 इस कार्यक्रम में  अशोक कुमार तेली पत्रकार, रामस्वरूप तेली सरपंच मोहनपुरा, गजेंद्र साहू सरपंच बरूंदनी, प्रभु जी नेनावा सरपंच जोजवा, कैलाश चंद्र तेली धामनिया, शंकर लाल तेली बीगोद, धर्मी चंद तेली लांबाखोह, कैलाश चंद्र तेली सिंगोली, कैलाश चंद्र नेणावा ग्रामीण जिलाध्यक्ष, राम लाल पचलोडिया प्रदेश प्रवक्ता, लादू लाल तेली पी टी आई, मोहन लाल तेली, गोपाल तेली, जितेंद्र साहू, शिव लाल तेली, शंकर लाल तेली, कैलाश चंद्र तेली, बनवारी लाल तेली, ओम प्रकाश राठौर, सत्यनारायण तेली, पार्षद उदय लाल तेली, शंभू लाल तेली ,राम लाल तेली, श्याम लाल तेली, शैलेंद्र साहू, सुरेश तेली, रतन लाल तेली, हरि नैणावा, मोती लाल तेली, मोडू लाल तेली, भंवर लाल तेली,पूरन मल तेली, नंद लाल तेली, राजेंद्र राठौर, नाथू लाल तेली, जमना लाल तेली, मुकेश तेली, देवराज तेली ,राकेश तेली ,भेरू लाल तेली, राधेश्याम तेली, बद्री लाल तेली ,जगदीश राजोरा,प्यारे लाल तेली, रोडू लाल तेली, बबलू जूनीवाल, रतन लाल तेली, कालू लाल तेली , एवं सकल चोखला तेली साहू समाज युवा संगठन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा कई समाज बंधुओं ने भाग लिया । अंत में लादु लाल तेली ने सभी का आभार प्रकट किया । Chokhla Teli Sahu Samaj Rajasthan holi milan samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav