वधू - वर फॉर्म

साहू तेलियान समाज की औरसे केकड़ी पालिकाध्यक्ष का अभिनन्दन

28 March 2021 Teli samaj 123 views

केकड़ी पालिकाध्यक्ष का अभिनन्दन समाज की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करना जरूरी

       नगर पालिका केकड़ी के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि समाज के उत्थान व विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। समाज को आगे बढ़ाने में कोई कसर रही रहेगी। अध्यक्ष साहू शनिवार रात सावर में साहू तेलियान समाज की ओर से आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में एकता व संगठन जरूरी ह। तभी ही समाज का विकास होता संगठन के बिना कुछ नहीं हैं। समाज के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यक्रम में युवा तहसील अध्यक्ष राहुल नैणवा (साहू) ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। समाज में सभी शिक्षित होंगे तो समाज शिक्षित होगा। कार्यक्रम में सावर साहू समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल साहू, छीतर, महेन्द्र, विष्णु साहू सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।  Sahu Teliyan Samaj Kekri congratulation to Kekri Palika Adhyaksh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाच्या वतीने धुळे जिल्हयातील दोंडाई येथील घटनेचा निषेध