Bride / Groom Form

साहू समाज ग्राम पोंड़ विकासखंड अभनपुर सामुहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह

28 March 2021 Teli samaj 84 views

साहू समाज ग्राम पोंड़ विकासखंड अभनपुर के तत्वाधान में सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए सामुहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह मनाया गया।

     साहू समाज द्वारा निर्मित कर्मा माता मंदिर स्थापना के 21वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर साहू समाज पोंड़ तथा संयोजक ब्रह्मानंद साहू द्वारा मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू जी (गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन),अध्यक्षता श्री धनेंद्र साहू जी (विधायकअभनपुर),अति विशिष्ट अतिथि डॉ ममता साहू जी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रशेखर साहू जी, श्री देवनाथ साहू, श्री भेखराम साहू, श्री कुंदन बघेलजी, श्री मेघनाथ साहू, श्री परदेशीराम साहू,चंद्रकला ध्रुव, श्रीमति देवनंदिनी साहू, श्री ओमप्रकाश साहू, डॉ उत्तम साहू सभी का बहुत बड़ा योगदान रहा..
Sahu Samaj Abhanpur samuhik Adarsh Vivah Samman Samaroh       जिसमे बेटियो का बारात परम्परागत बैलगाड़ी से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल बेटियों के सम्मान में एक अद्भुत पहल किया गया मंचस्थ सभी अतिथियों ने सामूहिक आदर्श विवाह के सुन्दर आयोजन के लिए मुक्तकंठ से सराहना की। सामूहिक आदर्श विवाह साहू समाज की अनुकरणीय पहल हैं। आदर्श विवाह के माध्यम से समाज में एक अच्छा संदेश देने का काम किया हैं। इससे खर्चीली शादियों पर रोक लगती हैं। साहू समाज द्वारा शादी में होने वाले फिजूल खर्च को कम करने एवं अमीरी-गरीबी की भावना को दूर करने के उद्देश्य से यह पहल लागतार की जा रही है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava