वधू - वर फॉर्म

बिहार तैलिक साहू सभा आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह

28 March 2021 Teli samaj 99 views

साहु तेली वैश्यसमाज के जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित

       पटना. बिहार तैलिक साहु समाज ने शनिवार को अभिनंदन समारोह किया. इसमें समाज के सभी विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री का अभिनंदन किया गया. समारोह की अध्यक्षता साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा से निर्वाचित विधायक रणविजय साहु ने की. वहीं, संचालन संयुक्त मंत्री विनय कुमार गुड ने किया. मौके पर रणविजय साहु ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में एकजुट रहकर रणनीति बनाने की जरूरत है. सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि समाज के लोगों की एकजुटता की वजह से ही मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है. मौके पर पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, विधायक मोतीलाल प्रसाद, सीएन गुप्ता, संजय गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, गुंजेश्वर साहू, सुरेश कुमार साहू आदि मौजूद थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat