शीलू साहू बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की संयुक्त सचिव
28 March 2021 Teli samaj 114 views
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा शीलू साहू को संयुक्त सचिव बनाये जाने में साहू समाज की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शीलू साहू ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी की पूरी निष्ठा से वहन करूंगी। वर्तमान में शीलू साहू जिला पंचायत सदस्य होने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की सशक्त नेत्री के रूप में जानी जाती है।