वधू - वर फॉर्म

झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न 19 अप्रैल को महाधरना का निर्णय

02 April 2021 Rathod Teli Sahu Samaj 198 views

     रांची ।  झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा की बैठक मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय दीपाटोली पुनदाग रांची में संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्म दयाल साहू ने किया । मंच संचालन मंशी काशी ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्म दयाल साहू ने कहा कि राज्य सरकार कोल तेली जाति को अनदेखी कर रही है । अर्जुन मुंडा की सरकार ने वर्ष 2004 में कोल तेली जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने की अनुशंसा की थी । लेकिन वर्तमान सरकार इसे अनदेखा कर रही है । साहू ने कहा कि सभी कोल तेली जाति एकजुट होकर अपना संवैधानिक अधिकार को लेने के लिए आंदोलन करेंगे । जिला वार सम्मेलन कर सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा । जिला प्रखंड पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा । जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा । कोल तेली जाति को अनुसूचित जाति की सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर 19 अप्रैल 2021 को राजभवन के समीप एक दिवसीय महा धरना देखकर राज्यपाल महोदया से आग्रह किया जाएगा । कॉल तेली जाति में बहुत सामाजिक कुरीतियां है जिससे समाज को एकजुट कर कुरीतियों में सुधार लाना है । तेली जाति में शिक्षा का घोर अभाव है ।  Jharkhand Teli Samaj Sangharsh Morcha one day maha dharna

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

दिल्ली अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा कार्यसमिति बैठक