वधु - वर फॉर्म

गौतम गुप्ता हुए सीएमए की परीक्षा में उत्तीर्ण

05 April 2021 Teli samaj 75 views

       गया । इमामगंज प्रखंड स्थित अखिल भारतीय तेली महासभा प्रखंड इकाई इमामगंज के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के पुत्र गौतम गुप्ता द्वारा सीएमए की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रखंड वासियों एवं साहू समाज के लोगों ने बधाई दी है। हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि यह साहू समाज के लिए गौरव का क्षण है। गौतम गुप्ता ने पूरे प्रखंड ही नहीं गया जिले का भी नाम रोशन किया है। सफल होने पर गौतम गुप्ता ने कहा कि सी एम ए एक प्रोफेशनल डिग्री है। जो पार्लियामेंट द्वारा संचालित ह्यद इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें सफल होने पर विद्यार्थियों को औद्योगिक परीक्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका मिलता है।बधाई देने वालों में शेरघाटी विधायक माननीय मंजू अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राम बहादुर प्रसाद गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष संदीप कुमार साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश विद्यार्थी शामिल है। बधाई संदेश में लोगों ने कहा कि यह साहू तेली समाज के लिए अप्रतिम खुशी का क्षण है।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan