वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासगंठन ने मनाया होली मिलन समारोह

05 April 2021 Teli samaj 116 views

       अनूपपुर। दिनांक 31/03/2021को ग्राम तरसिली एवं दिनांक 01/04/2021 को ग्राम सकोला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें राष्टीय तेली साहू महासगंठन के राष्टीय उपाध्यक्ष माननीय जे.पी.साहू जी, एवं जिला अनुपपुर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री लाल जी साहू,उप अधयक्ष श्री चुन्नीलाल साहू, सुबेलाल साहू, संगठन मंत्री श्री लल्ला साहू,श्री जीवन लाल साहू, मीडिया प्रमुख श्री तेजा प्रसाद साहू, एवं सोहनलाल साहू जी,सुगम साहू जी, विकास साहू जी, बिजय, गोपाल साहू जी एवं साहू समाज के बहुत सारे स्वजातीय बंधुओं के साथ रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रदान किया । एवं समाज को एक नई दिशा नई राह दिखाने के लिए समाजिक कार्यक्रमो का आयोजन किये जाने का संकल्प लिया गया । इसी कड़ी में दिनांक 07/04/2021 दिन बुधवार तिथि पापमोचनी एकादशी को भक्त शिरोमणि शंत कर्मा माता की जंयती समारोह ग्राम तरसिली में दोपहर 03 बजे से साम 07बजे तक मनाया जायेगा।एवं 08/04/2021 दिन गुरुवार को ग्राम सकोला में मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा । अतः इस पावन पर्व पर आप समस्त स्व जातीय बंधु सादर आमंत्रित हैं ।  Rashtriya Teli Sahu Mahasangathan celebrates Holi

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi