वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहू राठौर महासभा के राजकुमार अध्यक्ष

05 April 2021 Teli samaj 110 views

होली मिलन पर पदाधिकारियों का चुनाव

     बरेली - हाटमैन स्थित रामलीला मैदान में रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश का होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर साहू रहे और विशिष्ट अतिथि के केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम व नगर विधायक अरुण कुमार व समाज संगठन के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार मनोज साहू मौजूद रहे। होली मिलन के मौके पर महासभा के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें राजकुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष, पार्षद प्रेमशंकर राठौर को महानगर अध्यक्ष और कुंवर सेन साहू को युवा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी की सराहना की। वहीं, शहर के मेयर ने हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। साथ ही नगर विधायक ने जरूरत पर हमेशा साथ देने की बात कही। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में शिक्षा पर ध्यान देना होगा व सदैव एकजुट होकर रहना होगा। साथ ही सफल आयोजन की सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

     सभी अतिथियों व महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकसाथ फूलों की होली खेली। होली मिलन समारोह के इस अवसर पर भाजपा नेता गुलशन आनंद, संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. पीपी माथुर, इं. सेवाराम राठौर, उप सभापति विष्णु भगवत साहू, संजय राय पार्षद, कपिल कांत, राम शरन साहू, प्रदीप गुप्ता, चिंतामणि राठौर, राधेश्याम साह, माधवी साह, संतोष राठौर, पूर्व पार्षद रीना गुप्ता, दिनेश साहू, लक्ष्मी नारायण राठौर, मुन्ना लाल राठौर समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story