वधू - वर फॉर्म

भाजपा ओबीसी मोर्चे ने बदरपुर में मनाई मां कर्मा की जयंती

09 April 2021 Sahu Teli Samaj 121 views

      नई दिल्ली -  भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा दक्षिणी दिल्ली के तत्वाधान में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जन्म जयंती मीठापुर विस्तार में मनाई गई । मुख्य अतिथि के रूप में स्वाभिमान देश का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र बिधूड़ी व दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल थे । अध्यक्षता मोर्चे के जिला अध्यक्ष आत्माराम पांचाल विश्वकर्मा ने किया । संचालन महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व मोर्चे के महामंत्री डॉ पी एस राठौर ने किया । मौके पर ऋ षिकेश पांचाल,प्रदीप गुप्ता, रामसेवक साहू, अर्चना कुमार, मीनू बारीक, मन्नू गुप्ता, जय सिंह राठौर, रामजीत राठौर, आसाराम राठौर, राजीव पोद्दार, नरेश राठौर, ऊदल प्रजापति, अजय प्रजापति, प्रमोद राठौर आदि मौजूद रहे । सुरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि महापुरुषों व देवियों का स्मरण करने से हमे शक्ति मिलती है और उनके प्रताप से हम जगत कल्याण का कार्य करते है । उन्होंने अपील किया कि ओबीसी मोर्चा प्रत्येक पिछड़े समाज के महापुरुषों व विदुषियों का जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित करे। एस राहुल ने माँ कर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि वो भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थी । श्रद्धा और विश्वास का दूसरा नाम मां का है । इनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि यदि सच्चे मन से ईश्वर को याद किया जाए तो वह अवश्य दर्शन देते हैं ।  BJP OBC front celebrated maa Karma Jayanti in Badarpur Delhi

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj