Bride / Groom Form

भोपाल साहू समाज कर्मा जयंती... सीमित लोगों ने मास्क लगाकर की प्रार्थना, भंडारे नहीं हुए

09 April 2021 Teli samaj 108 views

साहू समाज आयोजन से बची राशि अब जरूरतमंदों पर करेंगे खर्च

चल समारोह और भवनों के उद्घाटन भी किए स्थगित

    भोपाल साहू समाज ने आराध्य देवी मां कर्मा की 1005वीं जयंती शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाई। आयोजनों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। खासतौर पर जिला साहू समाज भवन, टीटीनगर, जवाहर चौक, घोड़ा नक्कास इकाई और पीपल चौक करौंद इकाई ने सीमित लोगों की मौजूदगी में मंदिरों और घरों में आराधना की। इस बार मां कर्मा जयंती का चल समारोह, जुलूस, भवनों के उद्घाटन और भंडारे जैसे कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।

Bhopal Sahu Samaj Karma Jayanti      साह समाज द्वारा मां का भवन जवाहर चौक में पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला साहू समाज के अध्यक्ष रवींद्र साहू झूमरवाला एवं महामंत्री सुरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजकिशोर साह, अतिरिक्त महामंत्री राजकुमार साहू मौजूद थे। समाज के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल की विपदा के कारण बड़ा उत्सव नहीं कर पा रहे हैं। आयोजन में खर्च होने वाली जो राशि बचेगी, उसका उपयोग समाज के असहाय लोगों की मदद करने में करेंगे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं