वधू - वर फॉर्म

कोरोना वयरस संक्रमण को देखते साहू समाज ने सूक्ष्म में मनाई कर्मा बाई जयंती नहीं निकली शोभा यात्रा

09 April 2021 Rathod Teli Sahu Samaj 117 views

     नौगांव । नगर के कर्माबाई मंदिर में हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से माँ कर्माबाई की जयंती मनाई जाती थी एवं नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती थी। लेकिन एक बार फिर से पूरे प्रदेश सहित जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण साहू समाज ने राष्ट्रहित को देखते हुए सारे कार्यक्रम स्थगित कर पिछली वर्ष की भांति मंदिर में ही सूक्ष्म रूप में कर्माबाई जयंती मनाई।

Naugaon Madhya Pradesh bhakt karma bai jayanti       करीब 1 हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई में कर्माबाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उत्तर प्रदेश में रहनेवाले रामसहाय तेली व्यापारी कहां हुआ था । वह समाज सुधारक धर्मात्मा परोपकारी थे उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उसका नाम कर्माबाई रखा गया भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती पर तेली समाज द्वारा प्रतिवर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली जाती कि जिसमें बच्चे बूढ़े युवा सभी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे। लेकिन एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस की वजह से एक बार फिर साहू समाज नौगांव द्वारा माँ कर्माबाई जयंती को धूमधाम से ना मनाते हुए मंदिर में ही साहू समाज द्वारा सूक्ष्म रूप से मनाई गई। जिसमें हवन पूजन के पश्चत प्रसाद वितरण किया गया साहू समाज द्वारा दिए गए फैसले का सभी ने स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त समाज के अध्यक्ष राहुल साहू, अशोक साहू, लखन साहू, राहुल साहू चिंटू, पंकज साहू, प्रदीप साहू, रज्जू साहू, पूल चंद्र, मनोज, संजय, दीप साहू, नीरज, अंकित, राजू, भोले, हरिओम, महेश बब्बा, विनय, अलंकार, रवि,अलंकार, राजेश, संतोष, राजेंद्र, सहित प्रियंका साहू, भारती साहू सहित साहू समाज के अनेको महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat