वधू - वर फॉर्म

भिलाई साहू समाज ने घरों में ही की माता कर्मा की पूजा आयोजनों की राशि से जरूरतमंदों की करेंगे सेवा

09 April 2021 Sahu Teli Samaj 112 views

मां कर्मा जयंती कोरोना के कारण नहीं हुए आयोजन, सदस्यों ने घरों में रंगोली सजाकर जलाए दीप

     चैत्र माह के कृष्णपक्ष की एकादशी पर बुधवार को साहू समाज ने अपनी आराध्य माता कर्मा की 1005 वीं जयंती मनाई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जिले की आठों तहसील में किसी तरह का सामूहिक आयोजन नहीं हुआ। समाज के पदाधिकारियों से लेकर हर सदस्य ने अपने घर पर ही सुबह भक्त माता कर्मा की पूजा की। उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया।

     इसके बाद शाम को घर-घर रंगोली सजाकर दीप जलाकर इस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा जिले में जहां-जहां माता कर्मा के मंदिर है, वहां पर कुछ वरिष्ठों ने पहुंचकर पूजा विधि पुरी कराई। इसी के साथ समाज के चरिष्ठों ने वर्तमान में आई बड़ी आपदा को लेकर एक बड़ी चिंता जाहिर करते हुए जरूरी कदम उठाने की बात कही। जिला साहू संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने समाज के प्रत्येक सदस्य से आह्वान किया है कि कर्मा जयंती समारोह पर हर जगह विशाल आयोजन में जो राशि व्यय होना था, उसका उपयोग सेवा के लिए करें। लॉकडाउन के दौरान जितने भी जरूरतमंद सदस्य हैं, उनकी मदद की जाए। इस तरह साहू समाज अपना दायित्व निभाते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

    मृतकों को अर्पित किया श्रद्धासुमन हर साल कर्मा जयंती पर साहू समाज तहसील से लेकर 100 से ज्यादा परिक्षेत्रों में हवन, भंडारा समेत बड़े आयोजन नहीं हुए। जिला समाज के आह्वान पर समाज के सदस्यों ने जयंती पर देश के लिए शहीद हुए जवानों और महामारी के कारण दुनिया छोड़ चुके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994