वधू - वर फॉर्म

बिहार साहू तेली समाज के आराध्य देवी भक्त माता कर्मा देवी की 1005 वीं जयंती धुमधाम से मनायी गई

09 April 2021 Sahu Teli Samaj 185 views

     साहू समाज के आराध्य देवी भक्त माता कर्मा देवी की 1005 वीं जयंती 7 अप्रैल 2021 को बिहार प्रदेश, जमुई में धुमधाम से मनायी गई, कार्यक्रम के सफल संचालन करने का दायित्व अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार के प्रदेश मंत्री श्री नीतीश शाह जी को सौंपा गया । इस उत्सव में साहू समाज के सैंकड़ों लोग सम्मिलित हुए, साहू समाज की आराध्य माँ कर्मा देवी की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी का वितरण किया गया । समाज के सम्माननीय स्वजातीय बंधुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया गया । स्वजातीय बंधुओं और मातृशक्ति ने माँ कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला।समाज के विकास और उत्थान के लिए समाजजनों ने अपने अपने सुझाव, विचार व्यक्त किए । माँ कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर सभी ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी ।  Bihar Sahu Teli Samaj Aaradhya Devi Bhakt Mata Karma Devi Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History