वधु - वर फॉर्म

उत्‍तर प्रदेश  साहू तेली समाज द्वारा भक्त शिरोमणि कर्माबाई की धूमधामसे मनाई गई जयंती

09 April 2021 Sahu Teli Samaj 41 views

     उत्‍तर प्रदेश  बरुआसागर । उत्‍तर प्रदेश  साहू तेली समाज द्वारा अपनी आराध्य मां कर्माबाई की 1005 वी जयंती का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया श्रीकृष्ण भक्त मां कर्माबाई की जयंती पर साहू समाज द्वारा 5 अप्रैल 2021 से अनेक धार्मिक आयोजन शुरू किए गए। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं समाज के प्रति एकजुटता दिखाई जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहिने शामिल हुई।

      नगर में स्थित श्री राम जानकी मन्दिर पर कर्माबाई जयंती का आयोजन किया गया। यहाँ पर माँ कर्माबाई की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वाजातिय बन्धु , माताएं-बहिनें शामिल हुए। महिलाओं ने अपनी आराध्य मां कर्माबाई की जयंती के उपलक्ष्य में मन्दिर परिसर में अनेकों प्रकार की रंगोलियाँ बनाकर मंदिर प्रांगण को शुशोभित किया।

आकर्षण का केन्द्र रहे कार्यक्रम

      साहू समाज के तत्वधान में आयोजित की गई मां कर्मा बाई की 1005 वी जयंती पर मंदिर परिसर में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्यतः डान्स, मेंहदी, कुर्सी दौड़, रंगोली, एवं शैक्षणिक संस्थाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह , समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समाज में विशेष योगदान देने वाले बंधु वर, समाज के युवा पत्रकार सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के समापन पर साहू समाज द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। वही नगर की होनहार युवा बेटी राशि साहू ने मां कर्मा बाई की के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी को सभी के सामने व्यक्त किया और कार्यक्रम का सफ्ल संचालन किया माँ कर्माबाई जयंती के पावन अवसर पर वार्षिक रामायण पाठ के समापन पर हवन पूजन कर कन्या भोज कराया।

Uttar Pradesh Sahu Teli Samaj celebrate Maa Karma bai Jayanti 2021      इस मौके पर बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमीकुशवाहा, झांसी से पधारे अनिल साहू विधायक प्रतिनिधि , राममिलन साहू सिमराहा वाले , हन्नारान साहू किराना वाले, गणेश साह अध्यापक, राम नारायण साह अध्यापक, रामसेवक साहू वकील, गिरधारी लाल साहू,कालीचरण साहू, अरविंद साहू, गजेन्द्र साहू, राजकुमार साहू सिया साहू, नंदू साहू ,नारायण साहू, हन्नारान साहू कपड़ा वाले, कृप राम साहू पत्थर वाले, रामस्वरूप साह सुरेश साहू, पत्रकार विनोद साह पत्रकार अनूप साहू ,पत्रकार अमित साहू, पत्रकार आनंद साहू व महिल मंडल की ओर से कुमारी राशि साहू, वर्षा साहू, संध्या साहू, रीना साहू ,नीद साहू, रिंकी साहू, राखी साहू ,आश साहू आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अन्त में साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू ने सभी क आभार व्यक्त किया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar