वधू - वर फॉर्म

संत भक्तिन माता राजिम जयंती महोत्सव के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

01 January 2021 Sahu Teli Samaj 110 views

      संत भक्तिन माता राजिम जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ व रायपुर संभाग के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं. रक्तदान शिवर के लिए प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश साहू, संभागीय अध्यक्ष प्यारेलाल साहू व कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंग साहू सहित सभी पदाधिकारी तैयारी में लगे हैं. पदाधिकारियों की ओर से शिविर में शासन-प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सेवादारों से मास्क व दस्ताना पहन कर रखेंगे । साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखने की बात कही. रायपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंग साहू ने कहा, एक व्यक्ति द्वारा की गयी रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। सभी युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए । सभी लोगों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है । रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद होती है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan