वधु - वर फॉर्म

छत्तीसगढ़ में गठित होगा तेलघानी बोर्ड : मुख्यमंत्री

22 January 2021 Teli samaj 17 views

रायपुर संभाग के पाँचों जिले में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री भूपेश

बघेल साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह में शामिल हुए

     रायपुर  -  छत्तीसगढ़ में तेलघानी बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को महासमुंद में साहू समाज के संभाग स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की । तेलघानी बोर्ड के गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे ।

     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साह समाज प्रगतिशील समाज है । इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है। कोरोना काल में भी सभी समाजों ने आगे बढकर काम किया । हमारे राज्य के सभी समाज की खूबी यह है कि हर परिस्थितियों के हिसाब से वे अपने आप को ढाल लेते है । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर तेलधानी बोर्ड बनाने की घोषणा की । इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर रायपुर संभाग के पाँचों जिले रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता के मामले में साहू समाज ने हमेशा दिशा दिखाई है । कोरोना काल में भी साहू समाज सहित सभी समाजों ने आगे आकर अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बाखूबी किए हैं ।

Telghani Board to be set up in Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel

स्वयं में सुधार से समाज सुधर जाएगा : साहू

      गृह मंत्री श्री तामध्वज साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्योधन में कहा कि किसी भी समाज की बुराई को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने आप में सुधार लाना आवस्यक हे तभी समाज में सुधार हो सकता है । हम सुधरेको तभी हम अच्छे समाज का निर्माण कर पायेंगी । हमारे समाज के लोगों को आपने से कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री धनेन्द साढूने भी संबोधित किया ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh