वधु - वर फॉर्म

हटा साहू तेली समाज मां कर्मा देवी 1005 जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

08 January 2021 Teli samaj 33 views

प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों का जताया आभार

     हटा / मड़ियादौ । साहू तेली समाज की आराध्य भक्त प्रवर मां कर्मा देवी जी की 1005 वी जयंती परपंरा अनुसार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इसी बीच हटा साहू समाज एवं स्नेह साहू समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू एवं जिले के कलेक्टर तरुण राठी एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया है । हटा साहू समाज अध्यक्ष हरिशंकर साहू पत्रकार ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू सराहनीय सहयोग एवं जिला कलेक्टर एवं एसपी की मदद से हटा रनेह सहित जिले भर में मां कर्मा देवी जयंती समारोह हर्ष के साथ संपन्न हुआ है। जिसमे वरिष्ठ अधिकारियो की अपील के अनुसार कोरोना गाइड लाइन का पालन कर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार जयंती समारोह सम्पन्न किया गया। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया है। वहीं रनेह साहू समाज अध्यक्ष श्याम नायक पत्रकार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू के अथक प्रयास से रनेह एवं हटा में सामाजिक परम्पराओं को अनवरत रूप से जारी रखते हुए जयंती समारोह शासन की मंशा अनुरूप सम्पन्न किया गया। जिसको लेकर समाज के मुखिया दयाराम नायक, सरमन मोदी, प्रकाश नायक, पन्ना लाल साहू, रामचरण (रम्मी) साहू, कमलेश नायक, मुकेश साहू, हरिशंकर नायक, परषोत्तम साहू अभिषेक हार्डवेयर, राजू साहू, पुष्पेंद्र साहू, बलराम साहू, भूपेंद्र साहू, कंदीलाल साहू, मनोज साहू, मनोज महाजन, छोटेलाल साहू, राजाराम साहू, भगवान (बोटु) साहू, बबलू साहू, हरिनारायण साहू, महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा साहू, महिला टीम प्रभारी शिखा साहू, बाबू साहू, दामोदर साहू, जगदीश साहू, बल्लू साहू, अजुद्दी साहू, पूरन लाल साहू बगीचा, अनिल साहू, गजेंद्र साहू, लखन साहू, राहुल साहू, जितेंद्र साहू, द्वारका साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, हरि साहू शिक्षक, संतोष साहू, रोशन लाल साहू, नंदकिशोर साहू, नारायण साहू, सुती साहू, किशुन साहू, गुड्डू पंडा, प्रकाश साहू, कोमल साहू ककराई, महेश साहू ककराई, तीरथ साहू, मुकेश साहू, गनेश साहू नावघाट, दलीचंद साहबडा बाजार, विपिन साहू सहित सकल साहू समाज ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया है।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar