वधू - वर फॉर्म

सुनील साहू बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

22 May 2021 Teli samaj 142 views

      रांची । भाजपा ओबीसी मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए। यह मनोनयन उनके समाज के प्रति जागरूकता एवं समर्पण को देखते हुए महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनयन किया है तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों में मुख्य रुप से महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता बालचंद्र गुप्ता , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय गुप्ता, डॉ. उमेश गुप्ता , प्रदीप साहू , संजय स्नेही , तीर्थनाथ मंडल, हरिनाथ साहू , हलधर साह , राजकुमार साव, धरमेंद्र प्रसाद, रंजन गुप्ता, दीपक साह , मूलचंद साव, केदार साव, गजेंद्र साव , मुकेश साहू, रघुवीर साहू इत्यादि शामिल हैं। मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार और सभी जिलों में जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand